शेयर मंथन में खोजें

माधव मार्बल्स (Madhav Marbles) के कर्मचारियों ने खत्म की हड़ताल

माधव मार्बल्स (Madhav Marbles) के कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त कर दी है।

कंपनी ने बीएसई को जानकारी दी है कि इसके कर्मियों ने तमिलनाडु के सलेम में स्थित ग्रेनाइट और स्टोन डिविजन में 12 अक्टूबर शाम 5 बजे अवैध हड़ताल खत्म कर दी, जिसके बाद शुक्रवार से संयंत्र का सामान्य रूप से संचालन शुरू हो गया।
इसके बाद बीएसई में शुक्रवार को माधव मार्बल्स का शेयर 3.30 रुपये या 4.82% की मजबूती के साथ 71.75 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का ऊपरी स्तर 79.80 रुपये और निचला स्तर 43.65 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 14 अक्टूबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख