शेयर मंथन में खोजें

आईसीआईसीआई प्रुडेंशियल (ICICI Prudential) ने इसलिए माँगी सेबी से मंजूरी

आईसीआईसीआई प्रुडेंशियल (ICICI Prudential) ने बाजार नियामक सेबी (Sebi) से मंजूरी माँगी है।

कंपनी को आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल ग्रोथ फंड - श्रृंखला 9 से 11 के लॉन्च के लिए सेबी की सहमति की आवश्यक्ता है। कंपनी का क्लोज-एण्ड इक्विटी फंड, इक्विटी और इक्विटी-संबंधित उपकरणों में कम से कम 80% तथा बाकी ऋण और पैसा बाजार उपकरणों में निवेश करेगा। इसके बाद बीएसई में आईसीआईसीआई प्रुडेंशियल का शेयर 405.05 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 405.00 रुपये पर खुला और 397.30 रुपये तक गिरा। करीब 12 बजे यह 7.25 रुपये या 1.79% की गिरावट के साथ 397.80 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 16 अक्टूबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख