शेयर मंथन में खोजें

लाभ और आमदनी में बढ़त के बावजूद डेल्टा कॉर्प (Delta Corp) का शेयर कमजोर

चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में सालाना आधार पर डेल्टा कॉर्प (Delta Corp) के मुनाफे में 34.18% बढ़त दर्ज हुई है।

पिछले कारोबारी साल की समान तिमाही के मुकाबले कंपनी का मुनाफा 32.24 करोड़ रुपये से बढ़ कर 43.26 करोड़ रुपये रहा। वहीं इसकी कुल आमदनी भी 135.41 करोड़ रुपये से 13.64% बढ़ कर 153.88 करोड़ रुपये रही।
उधर बीएसई में डेल्टा कॉर्प का शेयर 227.40 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज हल्की बढ़त के साथ 229.30 रुपये पर खुला और 232.40 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। मगर साढ़े 11 बजे के करीब इसमें गिरावट आनी शुरू हुई और अंत में यह 4.95 रुपये या 2.18% की कमजोरी के साथ 222.45 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 17 अक्टूबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख