शेयर मंथन में खोजें

विप्रो (Wipro) का मुनाफा 6% वृद्धि के साथ रहा 2,189.6 करोड़ रुपये

पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में प्रमुख भारतीय आईटी सेवा प्रदाता विप्रो (Wipro) के शुद्ध लाभ में 6% बढ़त दर्ज की गयी।

कंपनी का शुद्ध लाभ 2,077.1 करोड़ रुपये से बढ़ कर 2,189.6 करोड़ रुपये रहा। हालाँकि समान अवधि में विप्रो की कुल आमदनी 14,407.3 करोड़ रुपये से 1.89% घट कर 14,134.8 करोड़ रुपये रह गयी। वहीं तिमाही दर तिमाही आधार पर इसका एबिटा 4.2% अधिक 2,779 करोड़ रुपये और आईटी सेवा राजस्व 4% बढ़ कर 2,280 करोड़ रुपये रहा।
उधर बीएसई में विप्रो का शेयर 290.05 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज हल्की बढ़त के साथ 292.00 रुपये पर खुला और 286.65 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। कारोबार के अंत में विप्रो का शेयर 0.70 रुपये या 0.24% की गिरावट के साथ 289.35 रुपये के भाव पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 17 अक्टूबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख