शेयर मंथन में खोजें

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) ने छुआ 52 हफ्तों का ऊपरी स्तर

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) का शेयर आज 52 हफ्तों के नये शिखर पर पहुँचा।

खबर है कि इन्डोरामा ग्रुप और चटर्जी ग्रुप के अलावा रिलायंस इंडस्ट्रीज भी जेबीएफ ग्रुप से इसकी हिस्सेदारी खरीदने के लिए वार्ता कर रही है। हालाँकि इस संबंध में बीएसई सूचकांक ने रिलायंस से सफायी माँगी है, मगर इस खबर का कंपनी के शेयर पर शानदार असर दिखा है।
उधर बीएसई में रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर ने 874.25 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले 875.55 रुपये पर शुरुआत की और करीब पौने 1 बजे 905.00 रुपये के 52 हफ्तों के शिखर तक चढ़ा। इसके बाद 12.52 बजे रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 28.75 रुपये या 3.29% की मजबूती के साथ 903.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 18 अक्टूबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख