शेयर मंथन में खोजें

पेनिनसुला लैंड (Peninsula Land) का शेयर 52 हफ्तों के शिखर पर

पेनिनसुला लैंड (Peninsula Land) का शेयर आज पिछले 52 हफ्तों की अवधि के शिखर पर पहुँचा।

दरअसल इसने पुणे में स्थित अपनी जमीन गोदरेज स्काइलाइन को 226 करोड़ रुपये में बेचने के लिए सौदा किया था। सौदे की कुल राशि में से गोदरेज स्काइलाइन ने कंपनी को 200 करोड़ रुपये दे दिये हैं, जिसके कारण इसके शेयर में तेजी आयी है।
बीएसई में पेनिनसुला लैंड के शेयर ने पिछले बंद स्तर के मुकाबले सपाट 30.30 रुपये पर शुरुआत की और करीब सवा 11 बजे 32.20 रुपये के 52 हफ्तों के शिखर तक चढ़ा। इसके बाद 1.40 बजे पेनिनसुला लैंड के शेयर में 1.10 रुपये या 3.63% की मजबूती के साथ 31.40 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 18 अक्टूबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख