शेयर मंथन में खोजें

लिंकन फार्मा (Lincoln Pharma) ने की नयी सहायक कंपनी स्थापित

लिंकन फार्मा (Lincoln Pharma) ने एक नयी सहायक कंपनी स्थापित की है।

कंपनी ने भारत में 2 करोड़ रुपये की अधिकृत पूँजी और इतनी ही शेयर पूँजी वाली सेवबक्स फाइनेंस ऐंड इन्वेस्टमेंट नामक सहायक कंपनी शुरू की। लिंकन फार्मा ने इसकी स्थापना गैर-बैंकिंग वित्तीय निवेश गतिविधियों के संचालन के लिए की है। उधर बीएसई में लिंकन फार्मा के शेयर ने 189.75 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले 190.90 रुपये पर शुरुआत की। सत्र के मध्य में यह 200.65 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा, जबकि 187.60 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। इसके बाद करीब सवा 3 बजे इस शेयर में 5.25 रुपये या 2.77% की मजबूती के साथ 187.60 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 18 अक्टूबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख