शेयर मंथन में खोजें

साँवरिया कंज्यूमर (Sanwaria Consumer) का शेयर ऊपरी सर्किट पर

साँवरिया कंज्यूमर (Sanwaria Consumer) का शेयर 10% की बढ़त के साथ आज ऊपरी सर्किट पर पहुँचा।

कंपनी ने एक्सचेंजों को स्पष्टकरण दिया कि 4 विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने कंपनी के शेयरों में निवेश किया है। इन निवेशकों में सिटी ऑफ न्यू यॉर्क ग्रुप ट्रस्ट, फ्लोरिडा रिटायरमेंट सिस्टम, मॉर्गन स्टेनले (फ्रांस) एस.ए. और गोल्डमैन सैक्स शामिल हैं। उधर बीएसई में साँवरिया कंज्यूमर के शेयर ने पिछले बंद स्तर के मुकाबले सपाट 14.11 रुपये पर शुरुआत की। सत्र के मध्य में यह 15.52 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा, जो इसका 52 हफ्तों का शिखर भी है। कारोबार के अंत में यह 1.41 रुपये या 9.99% की मजबूती के साथ 15.52 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 18 अक्टूबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख