शेयर मंथन में खोजें

एनआईआईटी टेक्नोलॉजीज (NIIT Technologies) के शुद्ध लाभ में हुआ 14% इजाफा

साल दर साल आधार पर 2017 की जुलाई-सितंबर तिमाही में एनआईआईटी टेक्नोलॉजीज (NIIT Technologies) के शुद्ध लाभ में 14% बढ़त हुई है।

कंपनी का मुनाफा 64.3 करोड़ रुपये से बढ़ कर 73.3 करोड़ रुपये रहा। वहीं इसकी कुल आमदनी 696.7 करोड़ रुपये के मुकाबले 7% बढ़ोतरी के साथ 745.4 करोड़ रुपये हुई।
उधर बीएसई में एनआईआईटी टेक्नोलॉजीज के शेयर ने 634.20 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 638.15 रुपये पर शुरुआत की। सत्र के मध्य में यह 646.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा, जो इसका 52 हफ्तों का शिखर भी है। बेहतर तिमाही नतीजों और 52 हफ्तों का स्तर छुने के बाद कारोबार के अंत में यह 20.50 रुपये या 3.23% की कमजोरी के साथ 613.70 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 18 अक्टूबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख