शेयर मंथन में खोजें

पिरामल एंटरप्राइजेज (Piramal Enterprises) ने किया क्यूआईपी का ऐलान

पिरामल एंटरप्राइजेज (Piramal Enterprises) ने 4,996.2 करोड़ रुपये जुटाने के लिए क्यूआईपी का ऐलान किया है।

कंपनी ने सेबी (SEBI) नियमों के तहत योग्य संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) को प्राइवेट प्लेसमेंट आधार पर अनिवार्य रूप से परिवर्तनीय डिबेंचर जारी करने का निर्णय लिया। प्राप्त धनराशि का इस्तेमाल पिरामल अपने कारोबार के विस्तार में करेगी।
उधर बीएसई में पिरामल एंटरप्राइजेज के शेयर ने 2,765.40 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 2,764.10 रुपये पर शुरुआत की। सत्र के मध्य में यह 2,819.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा और 2,741.25 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। कारोबार के अंत में यह 9.35 रुपये या 0.34% की कमजोरी के साथ 2,756.05 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 18 अक्टूबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख