शेयर मंथन में खोजें

अदाणी ट्रांसमिशन (Adani Transmission) के मुनाफे में 33% गिरावट, शेयर टूटा

पिछले कारोबारी साल की जुलाई-सितंबर तिमाही के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में अदाणी ट्रांसमिशन (Adani Transmission) का मुनाफा 33% घट गया।

अदाणी ट्रांसमिशन का शुद्ध लाभ 99 करोड़ रुपये से घट कर 66 करोड़ रुपये रहा। कंपनी का एबिटा भी 482 करोड़ रुपये के मुकाबले 5.18% गिरावट के साथ 457 करोड़ रुपये रह गया। हालाँकि साल दर साल आधार पर ही इसकी आमदनी में वृद्धि हुई, जो कि 688 करोड़ रुपये की तुलना में 10% इजाफे के साथ 752 करोड़ रुपये रही। उधर बीएसई में कंपनी के शेयर पर इसके नतीजों का असर साफ दिख रहा है। अदाणी ट्रांसमिशन का शेयर 229.80 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 222.00 रुपये पर खुला और 218.40 रुपये तक फिसला। करीब साढ़े 11 बजे यह 9.80 रुपये या 4.26% की कमजोरी के साथ 220.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 30 अक्टूबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख