शेयर मंथन में खोजें

फाइबरवेब (Fiberweb) के शेयर भाव में जबरदस्त तेजी

आज फाइबरवेब (Fiberweb) के शेयर में 7% से अधिक की उछाल आयी है।

फाइबरवेब ने घोषणा की है कि इसने मेल्ट ब्लोन लाइन का परीक्षण उत्पादन शुरू किया है। उचित परीक्षण के बाद कंपनी अपने उत्पाद को अमेरिकी ग्राहकों को भी भेजेगी। कंपनी ने कहा कि विदेशी तकनीकविदों ने भी इस संबंध में पूरी संतुष्टि जतायी है। बीएसई में फाइबरवेब के शेयर ने 247.65 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज भारी कमजोरी के साथ 232.00 रुपये पर शुरुआत की। कमजोर शुरुआत के बाद करीब पौने 10 बजे इसने ऊपर चढ़ना शुरू किया और 284.00 रुपये का ऊपरी स्तर छुआ। करीब 12.50 बजे यह 18.35 रुपये या 7.41% की तेजी के साथ 266.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 30 अक्टूबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख