शेयर मंथन में खोजें

एचडीएफसी (HDFC) के शुद्ध लाभ में 17.30% बढ़त दर्ज

एचडीएफसी (HDFC) को 2017 की जुलाई-सितंबर तिमाही में 2,869.41 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ।

वहीं पिछले साल की समान अवधि में कंपनी ने 2,446.21 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हासिल किया था। इस बीच वित्तीय कंपनी की कुल आमदनी 14,526.69 करोड़ रुपये के मुकाबले 16,583.10 करोड़ रुपये रही। इस प्रकार सालाना आधार पर कंपनी के शुद्ध लाभ में 17.3% और आमदनी में 14.1% का इजाफा हुआ। इसके अलावा एचडीएफसी की शुद्ध ब्याज आमदनी 2,464 करोड़ रुपये से 13.6% अधिक 2,612 करोड़ रुपये रही। बीएसई में एचडीएफसी के शेयर ने 1,698.00 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज हल्की बढ़त के साथ 1,705.00 रुपये पर शुरुआत की और बेहतर तिमाही नतीजों की घोषणा के साथ ही 1,722 रुपये तक चढ़ा। करीब 2.30 बजे यह 11.10 रुपये या 0.65% की तेजी के साथ 1,709.10 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 30 अक्टूबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख