शेयर मंथन में खोजें

तिमाही नतीजे घोषित करते ही उछला ल्युपिन (Lupin) का शेयर

साल दर साल आधार पर 2017 की जुलाई-सितंबर तिमाही में अंतरराष्ट्रीय दवा कंपनी ल्युपिन (Lupin) के शुद्ध लाभ और आमदनी में गिरावट दर्ज की गयी।

ल्युपिन (Lupin) को 2017 की जुलाई-सितंबर तिमाही में 455 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ। वहीं पिछले साल की समान अवधि में कंपनी ने 662 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हासिल किया था। इस बीच ल्युपिन की शुद्ध आमदनी 4,211 करोड़ रुपये के मुकाबले 3,874 करोड़ रुपये रही। इस प्रकार सालाना आधार पर कंपनी के शुद्ध लाभ में 31.3% और आमदनी में 8% गिरावट आयी। मगर तिमाही दर तिमाही आधार पर इसके मुनाफे और कमायी दोनों में बढ़त हुई, जो इसके शेयर में उछाल का कारण है।
बीएसई में ल्युपिन के शेयर ने 1,000.85 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज मामूली बढ़त के साथ 1,005.00 रुपये पर शुरुआत की। 1,090 रुपये का ऊपरी स्तर छूने के बाद करीब 2.40 बजे यह 76.05 रुपये या 7.60% की उछाल के साथ 1,076.90 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 30 अक्टूबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख