शेयर मंथन में खोजें

सालाना आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में यूपीएल (UPL) का मुनाफा 43.63% उछला

साल दर साल आधार पर 2017 की जुलाई-सितंबर तिमाही में यूपीएल (UPL) के शुद्ध मुनाफे में 43.63% बढ़त हुई।

कंपनी ने पिछले कारोबारी साल की इसी अवधि में कमाये गये 165 करोड़ रुपये के मुकाबले 237 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। हालाँकि इसकी आमदनी इतनी नहीं बढ़ी। यूपीएल की कुल आमदनी 3,740 करोड़ रुपये से 2.83% वृद्धि के साथ 3,846 करोड़ रुपये रही। इस दौरान यूपीएल का एबिटा 2.98% बढ़त के साथ 677 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 2.98% इजाफे के साथ 677 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 2.98% बढ़ कर 18% रहा।
बीएसई में यूपीएल के शेयर ने 829.50 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज बढ़त के साथ 839.00 रुपये पर शुरुआत की। 848.70 रुपये का ऊपरी स्तर छूने के बाद करीब 3.20 बजे यह 6.80 रुपये या 0.82% की उछाल के साथ 822.70 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 30 अक्टूबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख