शेयर मंथन में खोजें

रिलायंस कम्युनिकेशंस (Reliance Communications) के शेयर में जोरदार उछाल

आज रिलायंस कम्युनिकेशंस (Reliance Communications) के शेयर 8.50% से अधिक बढ़त आयी है।

कर्ज से दबी रिलायंस कम्युनिकेशंस ने लेनदार बैंकों के सामने नयी योजना प्रस्तुत की, जिसके तहत कंपनी ने अधिकांश हिस्सेदारी बेचने का प्रस्ताव रखा है। रिलायंस कम्युनिकेशंस ने आरबीआई के एसडीआर निर्देशों के अनुसार 7,000 करोड़ रुपये के ऋण को कंपनी की 51% इक्विटी में परिवर्तित करने का प्रस्ताव रखा है। साथ ही इसने स्पेक्ट्रम, टावर तथा फाइबर और मीडिया कंवर्जेंस नोड्स बेच कर 1,700 करोड़ रुपये का ऋण चुकाने की घोषणा की। बीएसई में रिलायंस कम्युनिकेशंस का शेयर 15.70 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 16.60 रुपये पर खुला है। सुबह करीब 10.50 बजे यह 1.35 रुपये या 8.60% की बढ़ोतरी के साथ 17.05 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 31 अक्टूबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख