शेयर मंथन में खोजें

आमदनी बढ़ने के बावजूद घटा भारती इन्फ्राटेल (Bharti Infratel) का मुनाफा

साल दर साल आधार पर 2017 की जुलाई-सितंबर तिमाही में भारती इन्फ्राटेल (Bharti Infratel) के मुनाफे में 17.5% गिरावट आयी।

जानकारों का भी मानना है कि कंपनी के तिमाही नतीजे उम्मीद से कमजोर रहे। पिछले कारोबारी साल की समान अवधि में हुए 773.8 करोड़ रुपये के मुकाबले भारती इन्फ्राटेल का शुद्ध लाभ 638 करोड़ रुपये रह गया। वहीं कंपनी की शुद्ध आमदनी 1,496 करोड़ रुपये से 10.9% बढ़त के साथ 1,659 करोड़ रुपये रही। सालाना आधार पर ही भारती इन्फ्राटेल का एबिटा 15.3% इजाफे के साथ 798 करोड़ रुपये रहा। बीएसई में भारती इन्फ्राटेल का शेयर 429.90 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 432.90 रुपये पर खुला और 419.40 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। करीब 11.10 बजे यह 7.75 रुपये या 1.80% की कमजोरी के साथ 422.15 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 31 अक्टूबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख