शेयर मंथन में खोजें

एलआईसी हाउसिंग (LIC Housing) के मुनाफे में मामूली गिरावट

साल दर साल आधार पर 2017 की जुलाई-सितंबर तिमाही में भारती इन्फ्राटेल (Bharti Infratel) के मुनाफे में 1.1% गिरावट आयी।

पिछले कारोबारी साल की समान अवधि में हुए 495 करोड़ रुपये के मुकाबले एलआईसी हाउसिंग का शुद्ध लाभ 489 करोड़ रुपये रह गया। लाभ के विपरीत कंपनी की कुल आमदनी 3,489.91 करोड़ रुपये से 6.5% बढ़त के साथ 3,716.63 करोड़ रुपये और शुद्ध ब्याज आय 2.6% अधिक 917 करोड़ रुपये रही। आईसीआईसीआई डायरेक्ट ने कंपनी की शुद्ध ब्याज आय और अधिक रहने की संभावना जतायी थी और इसी को ब्रोकिंग फर्म ने लाभ में गिरावट का भी कारण बताया। बीएसई में एलआईसी हाउसिंग का शेयर 619.30 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 610.00 रुपये पर खुला और 59.00 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। करीब साढ़े 11 बजे यह 7.90 रुपये या 1.28% की कमजोरी के साथ 611.40 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 31 अक्टूबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख