शेयर मंथन में खोजें

टीवीएस मोटर (TVS Motor) की कुल बिक्री में 3% इजाफा

टीवीएस मोटर (TVS Motor) ने अक्टूबर 2017 में कुल 3,17,411 वाहन बेचे।

इसके मुकाबले पिछले साल की समान अवधि में कंपनी ने 3% कम 3,08,690 वाहन बेचे थे। प्रमुख दोपहिया तथा तिपहिया वाहन निर्माता कंपनी का कुल निर्यात इस अवधि में 35,134 इकाई से 29.3% बढ़ कर 45,437 इकाई और कुल दोपहिया वाहनों की बिक्री 3,03,885 से 1.5% बढ़ कर 3,08,364 इकाई रही। साथ ही तिपहिया वाहनों की कुल बिक्री 4,805 इकाई से 88.3% बढ़त के साथ 9,047 इकाई रही। बीएसई में टीवीएस मोटर का शेयर 709.00 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 715.00 रुपये पर खुला है। करीब 11.20 बजे यह 5.35 रुपये या 0.75% की मजबूती के साथ 714.35 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 02 नवंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख