शेयर मंथन में खोजें

पावर ग्रिड (Power Grid) के मुनाफे में 14.4% इजाफा

साल दर साल आधार पर 2017 की जुलाई-सितंबर तिमाही में पावर ग्रिड (Power Grid) के शुद्ध लाभ में 14.4% बढ़ोतरी दर्ज की गयी।

पिछले कारोबारी साल की समान अवधि में हुए 1,872 करोड़ रुपये के मुकाबले पावर ग्रिड ने 2,141 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया। साल दर साल आधार पर ही पावर ग्रिड की शुद्ध आमदनी 6,250.9 करोड़ रुपये से 16% बढ़ कर 7,252.8 करोड़ रुपये, एबिटा 15.6% बढ़त के साथ 6,474.8 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 89.6% की तुलना में 89.3% रहा। उधर बीएसई में पावर ग्रिड का शेयर 215.00 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 221.00 रुपये पर खुला। बेहतर तिमाही नतीजों और मजबूत शुरुआत के बाद इसमें लगातार गिरावट आयी है। करीब 11 बजे यह 3.40 रुपये या 1.58% की कमजोरी के साथ 211.60 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 03 नवंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख