शेयर मंथन में खोजें

बेहतर तिमाही नतीजों से उछला पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) का शेयर

पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) ने 2017 की जुलाई-सितंबर तिमाही के वित्तीय परिणाम घोषित कर दिये हैं।

पिछले कारोबारी साल की समान तिमाही के मुकाबले पंजाब नेशनल बैंक का मुनाफा 549.3 करोड़ रुपये से 2% अधिक 560.6 करोड़ रुपये रहा, जबकि कुल आमदनी 13,6386 करोड़ रुपये से 4.1% इजाफे के साथ 14,205.3 करोड़ रुपये हुई। समान अवधि में बैंक की शुद्ध ब्याज आमदनी 3.5% वृद्धि के साथ 4,015 करोड़ रुपये और प्रोविजन 1,954 करोड़ रुपये से 24.9% अधिक 2,440 करोड़ रुपये रहे। साथ ही कंपनी की एनपीए 33 आधार अंक घट कर 13.3% पर आ गयी। बीएसई में पंजाब नेशनल बैंक का शेयर 197.30 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 198.50 रुपये पर खुला और 211.95 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। करीब पौने 2 बजे बैंक के शेयरों में 12.20 रुपये या 6.18% की मजबूती के साथ 209.50 रुपये के भाव पर लेन-देन चल रही है। (शेयर मंथन, 03 नवंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख