शेयर मंथन में खोजें

गोदरेज प्रॉपर्टीज (Godrej Properties) के मुनाफे में 88% बढ़ोतरी

पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में गोदरेज प्रॉपर्टीज (Godrej Properties) का मुनाफा 88% बढ़ा।

कंपनी का मुनाफा 23.5 करोड़ रुपये से बढ़ कर 44.2 करोड़ रुपये रहा। इसके मुनाफे में वृद्धि मुख्यत: इसकी आमदनी बढ़ने के कारण हुई, जो कि 329.5 करोड़ रुपये से 49.1% बढ़त के साथ 492 करोड़ रुपये रही। इस बीच गोदरेज प्रॉपर्टीज का एबिटा भी 212.6% बढ़ोतरी के साथ 75.15 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 7.99% बढ़त के साथ 15.3% रहा।
बीएसई में गोदरेज प्रॉपर्टीज का शेयर 723.40 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 723.40 रुपये पर खुला और 726.45 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। करीब 2.05 बजे कंपनी के शेयरों में 0.25 रुपये या 0.3% की मजबूती के साथ 725.15 रुपये के भाव पर लेन-देन चल रही है। (शेयर मंथन, 03 नवंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख