शेयर मंथन में खोजें

आमदनी बढ़ने के बावजूद घटा हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (Hindalco Industries) का मुनाफा

पिछले वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में एल्यूमीनियम उत्पादक कंपनी हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (Hindalco Industries) का मुनाफा 10.5% घटा।

कंपनी का मुनाफा 439 करोड़ रुपये से गिर कर 393 करोड़ रुपये रह गया। वहीं इसकी आमदनी 9,562 करोड़ रुपये से 7.8% बढ़त के साथ 10,308 करोड़ रुपये रही। इस बीच हिंडाल्को इंडस्ट्रीज का एबिटा भी 20.3% बढ़ोतरी के साथ 1,389 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 1.39% बढ़त के साथ 13.5% रहा।
बीएसई में हिंडाल्को इंडस्ट्रीज का शेयर 270.15 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 275.00 रुपये पर खुला और 277.70 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। 3 बजे के आस-पास कंपनी के शेयरों में 1.80 रुपये या 0.67% की कमजोरी के साथ 268.35 रुपये के भाव पर लेन-देन चल रही है। (शेयर मंथन, 03 नवंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख