शेयर मंथन में खोजें

43.6% घटा टाटा पावर (Tata Power) का शुद्ध मुनाफा

पिछले वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही के मुकाबले चल रहे साल की समान अवधि में टाटा पावर (Tata Power) का शुद्ध लाभ 43.6% घट गया।

कंपनी का मुनाफा 476.3 करोड़ रुपये से गिर कर 268.5 करोड़ रुपये रह गया। लाभ के विपरीत कंपनी की आमदनी 7,385 करोड़ रुपये से 6.2% बढ़त के साथ 7,657.3 करोड़ रुपये रही। इस दौरान भारतीय विद्युत उपयोगिता कंपनी टाटा पावर का एबिटा भी 27.3% बढ़ोतरी के साथ 1,849.8 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 4.01% बढ़त के साथ 24.2% रहा। वहीं ब्रोकिंग फर्म आईसीआईसीआई डायरेक्ट ने टाटा पावर 79.00-82.00 रुपये के दायरे में खरीदने की सलाह दी है। ब्रोकिंग फर्म ने इसके लिए 98.00 रुपये के लक्ष्य के साथ 72 रुपये का घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) रखा है। ध्यान रहे कि सौदे में समय सीमा 6 महीने है।
दूसरी ओर बीएसई में टाटा पावर का शेयर 84.75 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 85.50 रुपये पर खुला और 88.40 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। 3.20 बजे के आस-पास कंपनी के शेयरों में 0.40 रुपये या 0.47% की कमजोरी के साथ 84.35 रुपये के भाव पर लेन-देन चल रही है। (शेयर मंथन, 03 नवंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख