शेयर मंथन में खोजें

पावर फाइनेंस (Power Finance) ने कमाया 1,886.5 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा

चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में पावर फाइनेंस (Power Finance) को 1,886.5 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ।

इसके मुकाबले पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में इसे 0.7% कम 1,873.4 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। इसी बीच में पावर फाइनेंस की कुल आमदनी में भी इजाफा हुआ, जो कि 6,999.76 करोड़ रुपये से 1.55% बढ़त के साथ 7,108.57 करोड़ रुपये रही। दूसरी ओर बीएसई में पावर फाइनेंस का शेयर 145.25 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 146.50 रुपये पर खुला और 148.15 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। कारोबार के अंत में पावर फाइनेंस का शेयर 2.90 रुपये या 2.00% की कमजोरी के साथ 142.35 रुपये के भाव पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 03 नवंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख