शेयर मंथन में खोजें

एनपीए में बढ़ोतरी के कारण हुई यूको बैंक (UCO Bank) के घाटे में वृद्धि

यूको बैंक (UCO Bank) चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 622.56 करोड़ रुपये के घाटे में रहा।

इसकी तुलना में पिछले कारोबारी साल की समान अवधि में बैंक को 384.83 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था। इसी दौरान यूको बैंक की कुल आमदनी 4,941.41 करोड़ रुपये से 23.95% घट कर 3,757.71 करोड़ रुपये रह गयी। साल दर साल आधार पर ही यूको बैंक के एनपीए 980.03 करोड़ रुपये के मुकाबले 1,323.26 करोड़ रुपये या 8.83% की तुलना में 9.98% रहा।
उधर बीएसई में शुक्रवार को यूको बैंक का शेयर 0.95 रुपये या 2.66% की कमजोरी के साथ 34.80 रुपये बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 44.80 रुपये और निचला स्तर 28.50 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 04 नवंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख