शेयर मंथन में खोजें

रिलायंस कम्युनिकेशंस (Reliance Communications) बंद कर रही है वॉयस कॉल सेवा

घाटे में चल रही रिलायंस कम्युनिकेशंस (Reliance Communications) 01 दिसंबर से अपनी वॉयस कॉल सेवा बंद कर देगी।

बता दें कि टेलीकॉम नियामक ट्राई के निर्देशानुसार रिलायंस कम्युनिकेशंस के उपभोक्ता 31 दिसंबर 2017 तक दूसरे नेटवर्क में अपना नंबर पोर्ट करवा सकते हैं। ट्राई ने सभी टेलीकॉम ऑपरेटरों को बताया है कि कंपनी अपने उपभोक्ताओं को केवल 4जी इंटरनेट डैटा सुविधा देगी। इस समय रिलायंस कम्युनिकेशंस 08 टेलीकॉम सर्किलों में 2जी और 4जी इंटरनेट सेवा दे रही है, जिनमें आंध्र प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र, यूपी पूर्व और पश्चिम, तमिलनाडु, कर्नाटक और केरल शामिल हैं। उधर बीएसई में शुक्रवार को रिलायंस कम्युनिकेशंस का शेयर 0.45 रुपये या 2.59% की कमजोरी के साथ 16.90 रुपये बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 46.70 रुपये और निचला स्तर 15.60 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 04 नवंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख