शेयर मंथन में खोजें

रिलायंस कम्युनिकेशंस (Reliance Communication) कर रही है टावर व्यापार बेचने के लिए वार्ता

रिलायंस कम्युनिकेशंस (Reliance Communication) अपना टावर व्यापार बेचने के लिए ब्रुकफील्ड इन्फ्रसाट्रक्चर ग्रुप सहित सभी रुचि रखने वाले समूहों से दोबारा बात कर रही है।

इससे पहले दिसंबर 2016 में रिलायंस कम्युनिकेशंस ने कनाडा की ब्रुकफील्ड इन्फ्रसाट्रक्चर और इसकी संस्थागत साझेदारों के साथ टावर कारोबार को 11,000 करोड़ रुपये में बेचने के लिए करार किया था, मगर एयरयेल के साथ विलय योजना के रद्ध होने के कारण यह सौदा भी समाप्त हो गया था। उधर बीएसई में रिलायंस कम्युनिकेशंस का शेयर 15.85 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 16.20 रुपये पर खुला। करीब 2 बजे कंपनी के शेयरों में 0.10 रुपये या 0.63% की कमजोरी के साथ 15.75 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 07 नवंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख