शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : डीसीएम श्रीराम, भारती एयरटेल, रिलायंस कम्युनिकेशंस, भारत फोर्ज और पीएनबी

खबरों के कारण जो शेयर आज के कारोबार में नजर में रहेंगे उनमें डीसीएम श्रीराम, भारती एयरटेल, रिलायंस कम्युनिकेशंस, भारत फोर्ज और पीएनबी शामिल हैं।

डीसीएम श्रीराम - कंपनी का तिमाही शुद्ध लाभ 88% बढ़त के साथ 172 करोड़ रुपये रहा।
धामपुर शुगर - धामपुर शुगर का तिमाही मुनाफा 65% के इजाफे के साथ 60.5 करोड़ रुपये रहा।
पोलारिस कंसल्टिंग - 140% बढ़त के साथ 72.3 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया।
भारती एयरटेल - कंपीन ने होम ब्रॉडबैंड उपभोक्ताओं के लिए डैटा रोलओवर योजना का आरंभ किया।
महिंद्रा लाइफस्पेस - कंपनी 2 इंडस्ट्रियल पार्क स्थापित करेगी।
रिलायंस कम्युनिकेशंस - कंपनी टावर व्यापार की बिक्री के लिए वार्ता कर रही है।
टीटागढ़ वैगंस - टीटागढ़ वैगंस ने रेलवे के लिए सुरक्षित प्रणाली तैयार करने की योजना बनायी है।
पीएनबी - बैंक 300 शाखाओं को स्थानांतरित या बंद करेगा।
आज तिमाही नतीजे - अशोक लेलैंड, श्री सीमेंट्स, भारत फोर्ज, वोल्टास, अरविंद, ओबीसी, पेट्रोनेट एलएनजी, गुजरात स्टेट फर्टिलाइजर्स, वेलस्पन इंडिया, गुजरात नर्मदा वैली और मुथूट फाइनेंस। (शेयर मंथन, 08 नवंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख