शेयर मंथन में खोजें

23.2% अधिक रहा महानगर गैस (Mahanagar Gas) का शुद्ध लाभ

साल दर साल आधार पर महानगर गैस (Mahanagar Gas) के जुलाई-सितंबर तिमाही मुनाफे में 23.2% बढ़त हुई।

पिछले कारोबारी साल की जुलाई-सितंबर तिमाही में हुए 102.2 करोड़ रुपये के मुकाबले कंपनी को 2017 की समान अवधि में 124.7 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ। महानगर गैस की शुद्ध आमदनी 589.1 करोड़ रुपये के मुकाबले 2.4% की बढ़त के साथ 588 करोड़ रुपये रही। साथ ही कंपनी का एबिटा 22.4% की वृद्धि के साथ 226 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 6.28% बढ़ कर 38.4% रहा।
दूसरी तरफ बीएसई में महानगर गैस का शेयर 1,254.70 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 1,255.05 रुपये पर खुला और 1,268.40 रुपये तक चढ़ा। कारोबार के अंतिम मिनटों में कंपनी के शेयरों में 22.85 रुपये या 1.82% की कमजोरी के साथ 1,231.85 रुपये पर लेन-देन चल रही है। (शेयर मंथन, 08 नवंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख