शेयर मंथन में खोजें

बीएचईएल (BHEL) को मिला 350 करोड़ रुपये का ठेका

सरकारी कंपनी बीएचईएल (BHEL) को पावर ग्रिड (Power Grid) से 350 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।

प्राप्त हुए कार्य के तहत कंपनी को पश्चिम बंगाल में दो 765 केवी सबस्टेशन की स्थापना करेगी। बीएचईएल ने बताया है कि 765 केवी सबस्टेशन के मामले मूल्य के लिहाज से यह अब तक की सबसे बड़ी परियोजना है। दूसरी तरफ बीएसई में बीएचईएल का शेयर 93.15 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 90.90 रुपये पर खुला और 89.60 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। कारोबार के अंत में कंपनी का शेयर 3.15 रुपये या 3.38% की कमजोरी के साथ 90.00 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 08 नवंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख