शेयर मंथन में खोजें

मुथूट फाइनेंस (Muthoot Finance) के मुनाफे में जोरदार बढ़त

सालाना आधार पर मुथूट फाइनेंस (Muthoot Finance) के 2017 जुलाई-सितंबर तिमाही मुनाफे में 53% बढ़त हुई।

पिछले कारोबारी साल की जुलाई-सितंबर तिमाही में हुए 297.7 करोड़ रुपये के मुकाबले कंपनी को 2017 की समान अवधि में 454.1 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ। साथ ही इसकी शुद्ध आमदनी भी 1,381.74 करोड़ रुपये के मुकाबले 20.74% की बढ़त के साथ 1,664.89 करोड़ रुपये और शुद्ध ब्याज आय 49% इजाफे के साथ 1,175 करोड़ रुपये रही। दूसरी तरफ बीएसई में मुथूट फाइनेंस का शेयर 469.30 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 470.25 रुपये पर खुला और 482.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। कारोबार के अंत में कंपनी का शेयर 3.80 रुपये या 0.81% की बढ़त के साथ 473.10 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 08 नवंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख