शेयर मंथन में खोजें

श्रीराम सिटी यूनियन (Shriram City Union) ने किये शेयर आवंटित

आज श्रीराम सिटी यूनियन (Shriram City Union) की बैंकिंग तथा सिक्योरिटी मैनेजमेंट समिति की बैठक हुई।

इस बैठक में कर्मचारी स्टॉक विकल्प योजना - 2006 के तहत 10 रुपये प्रति वाले 8,100 इक्विटी शेयरों को 25 रुपये के अधिमूल्य के साथ 35 रुपये प्रति शेयर की दर आवंटित किया गया। उधर बीएसई में श्रीराम सिटी यूनियन का शेयर 2166.80 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 2,147.10 रुपये पर खुला और सत्र के मध्य में 2,162.35 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। पूरे दिन लाल निशान में रहने के बाद कारोबार के अंत में कंपनी का शेयर 6.80 रुपये या 0.31% की कमजोरी के साथ 2,160.00 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 08 नवंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख