शेयर मंथन में खोजें

वेलस्पन इंडिया (Welspun India) को इस बार हुआ मुनाफा

वेलस्पन इंडिया (Welspun India) को 2017 की जुलाई-सितंबर तिमाही में 100.25 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ।

इसके मुकाबले पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 151.03 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था। हालाँकि इस दौरान वेलस्पन इंडिया की शुद्ध आमदनी 1,790 करोड़ रुपये से 10.2% घट कर 1,607 करोड़ रुपये रह गयी। साथ ही कंपनी का एबिटा 26.2% घट कर 412.1 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 5.54% घट कर 25.6% रह गयी। इसके बाद आज बीएसई में वेलस्पन इंडिया का शेयर 67.30 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 68.20 रुपये पर खुला है। सुबह 9.35 बजे के करीब यह 1.95 रुपये या 2.90% की मजबूती के साथ 69.25 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 09 नवंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख