शेयर मंथन में खोजें

ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स (Oriental Bank of Commerce) को हुआ घाटा

ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स (Oriental Bank of Commerce) को 2017 की जुलाई-सितंबर तिमाही में 1,749 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ।

इसके मुकाबले पिछले साल की समान अवधि में बैंक को 153.3 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था। इस दौरान ओरिएंटल बैंक की शुद्ध ब्याज आमदनी 4.9% घट कर 1,251.7 करोड़ रुपये रह गयी। साल दर साल आधार पर ही बैंक का एनपीए रेशियो 3.94% बढ़त के साथ 16.3% और प्रोविजन 323% बढ़ कर 3,281 करोड़ रुपये के हो गये। इसके बाद आज बीएसई में ओरिएंटल बैंक का शेयर 127.55 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 128.90 रुपये पर खुला। सुबह 10 बजे के करीब यह 0.40 रुपये या 0.31% की हल्की गिरावट के साथ 127.15 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 09 नवंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख