शेयर मंथन में खोजें

वोल्टास (Voltas) के मुनाफे में 21.8% बढ़ोतरी दर्ज

साल दर साल आधार पर 2017 की जुलाई-सितंबर तिमाही में भारतीय बहुराष्ट्रीय इंजीनियरिंग, एचवीएसी, एयर कंडीशनिंग और रेफ्रिजरेशन कंपनी वोल्टास (Voltas) के मुनाफे में 21.8% बढ़ोतरी हुई।

पिछले कारोबारी साल की समान तिमाही में हुए 78.1 करोड़ रुपये के मुकाबले वोल्टास ने 95.3 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। इस दौरान कंपनी की शुद्ध आमदनी 972.2 करोड़ रुपये से 5.7% वृद्धि के साथ 1,036.7 करोड़ रुपये, एबिटा 25% बढ़ोतरी के साथ 85 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 1.27% ज्यादा 8.3% हो गया।
उधर आज बीएसई में वोल्टास के शेयर में काफी उतार-चढ़ाव दिख रहा है। कंपनी का शेयर 555.20 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 566.00 रुपये पर खुला। उठापटक के बीच करीब 12.40 बजे के करीब वोल्टास का शेयर 0.35 रुपये या 0.06% की हल्की गिरावट के साथ 554.85 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 09 नवंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख