शेयर मंथन में खोजें

एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) ने लॉन्च किया स्मार्टअप जोन

एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) ने हैदराबाद में स्टार्ट-अप के लिए समर्पित स्मार्टअप जोन का शुभारंभ किया है।

यह क्षेत्र विशिष्ट रूप से केवल स्टार्ट-अप के लिए बैंक की शाखा के भीतर ही होगा। एचडीएफसी बैंक ने सबसे पहले शहर की गाचीबावली शाखा में इसकी शुरुआत की है। हैदराबाद में 2,000 स्टार्ट-अप स्थित हैं, जिनमें से 350 के खाते एचडीएफसी बैंक में हैं। बैंक ने भविष्य में टीयर 2 और 3 सहित देश के 30 शहरों में 65 शाखाओं से अधिक में स्मार्टअप जोन शुरू करने की भी बात कही है।
उधर आज बीएसई में एचडीएफसी बैंक का शेयर 1,826.30 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में 1,832.00 रुपये पर खुला। मजबूत शुरुआत के बाद इसमें गिरावट दर्ज की गयी है। 1 बजे के आस-पास एचडीएफसी बैंक का शेयर 2.65 रुपये या 0.15% की हल्की गिरावट के साथ 1,823.65 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 09 नवंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख