शेयर मंथन में खोजें

लाभ घटने के कारण टूटा एनएचपीसी (NHPC) का शेयर

सरकारी पनबिजली उत्पादक कंपनी एनएचपीसी (NHPC) के 2017 की जुलाई-सितंबर तिमाही मुनाफे में साल दर साल आधार पर 34.5% की गिरावट दर्ज की गयी।

कंपनी ने पिछले कारोबारी साल की इस अवधि में 1,554.6 करोड़ रुपये के मुकाबले 1,019 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। वहीं एनएचपीसी की शुद्ध आमदनी 2,361 करोड़ रुपये से 16.5% घट कर 1,971 करोड़ रुपये रह गयी। सालाना आधार पर ही कंपनी का एबिटा भी 26.6% गिर कर 1,114 करोड़ रुपये रहा। कंपनी द्वारा तिमाही नतीजे घोषित करते ही इसके शेयर में गिरावट देखी। इससे पहले सुबह बीएसई में एनएचपीसी का शेयर 28.05 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में 28.20 रुपये पर खुला था, जो परिणामों के बाद 26.90 रुपये तक फिसला। करीब 1.50 बजे कंपनी के शेयरों में 0.65 रुपये या 2.32% की गिरावट के साथ 27.40 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 09 नवंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख