शेयर मंथन में खोजें

असाही इंडिया (Asahi India) ने शुरू किया नये संयंत्र का संचालन

असाही इंडिया (Asahi India) ने तलोजा (महाराष्ट्र) में अपने नये फ्लोट शीशा उत्पादन संयंत्र का संचालन शुरू कर दिया है।

जून 2014 में कंपनी ने आयु और भट्ठी के उपयोगी/संचालन जीवन की समाप्ति के कारण इस संयंत्र को बंद कर दिया था, जिसका असर वित्त वर्ष 2014-15 में इसके वित्तीय नतीजों पर दिखा। इसके बाद कंपनी ने मई 2016 में इसी संयंत्र में एक नयी फ्लोट शीशा उत्पादन इकाई तैयार करने का ऐलान किया, जिसमें अब संचालन शुरू हो गया है। उधर सुबह बीएसई में असाही इंडिया का शेयर 385.50 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 381.00 रुपये पर खुला और 389.75 रुपये तक चढ़ा। कारोबार के अंत में यह 7.50 रुपये या 1.95% की कमजोरी के साथ 378.00 रुपये के भाव पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 09 नवंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख