शेयर मंथन में खोजें

जागरण प्रकाशन (Jagran Prakashan) के मुनाफे में 16.1% गिरावट दर्ज

पिछले कारोबारी साल की जुलाई-सितंबर तिमाही के मुकाबले इस साल की समान अवधि में जागरण प्रकाशन (Jagran Prakashan) का मुनाफा 16.1% घट गया।

कंपनी का शुद्ध लाभ 86.05 करोड़ रुपये से घट कर 72.23 करोड़ रुपये रह गया। हालाँकि इसी बीच में कंपनी की शुद्ध आमदनी 554.8 करोड़ रुपये से 2.1% बढ़त के साथ 566.5 करोड़ रुपये रही। इसके अलावा कंपनी का एबिटा 9.5% घट कर 138.6 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 3.13% गिर कर 24.5% रह गया।
उधर बीएसई में जागरण प्रकाशन का शेयर पिछले बंद भाव के मुकाबले 172.75 रुपये पर खुला। 174.00 रुपये और 170.50 रुपये के दायरे में कारोबार करने के बाद कारोबार के अंत में यह 0.20 रुपये या 0.12% की हल्की कमजोरी के साथ 172.55 रुपये के भाव पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 09 नवंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख