शेयर मंथन में खोजें

फ्यूचर लाइफस्टाइल (Future Lifestyle) ने ऐसे जुटाये 350 करोड़ रुपये

आज फ्यूचर लाइफस्टाइल (Future Lifestyle) के निदेशक समूह की बैठक हुई।

बैठक में निदेशक समूह ने 10 लाख रुपये प्रति वाले 3,500 गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर जारी और आवंटित किये। प्राइवेट प्लेसमेंट आधार पर आवंटित किये गये डिबेंचरों से कंपनी को 350 करोड़ रुपये प्राप्त हुए। उधर बीएसई में फ्यूचर लाइफस्टाइल का शेयर 346.80 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 353.05 रुपये पर खुला और केवल 355.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। कारोबार के अंत में यह 0.30 रुपये या 0.09% की कमजोरी के साथ 346.50 रुपये के भाव पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 09 नवंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख