शेयर मंथन में खोजें

लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) को मिले 4,023 करोड़ रुपये के ठेके

4,023 करोड़ रुपये के ठेके मिलने से लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) के शेयर का रुख ऊपर की ओर है।

कंपनी को ये ठेके विभिन्न व्यापारों में प्राप्त हुए हैं, जिनमें हैवी सिविल इन्फ्रास्ट्रक्चर, बिल्डिंग ऐंड फैक्ट्रीज, जल और प्रवाह प्रशोधन, बिजली पारेषण और वितरण तथा स्मार्ट वर्ल्ड कम्युनिकेशन शामिल हैं। दूसरी तरफ बीएसई में लार्सन ऐंड टुब्रो का शेयर 1,216.60 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 1,221.00 रुपये पर खुला। इसके बाद करीब 11.20 बजे कंपनी का शेयर 46.60 रुपये या 3.63% की उछाल के साथ 1,263.20 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 10 नवंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख