शेयर मंथन में खोजें

आरबीएल बैंक (RBL Bank) ने स्वाधार फिनसर्व में बढ़ायी हिस्सेदारी

आरबीएल बैंक (RBL Bank) ने स्वाधार फिनसर्व में अपनी शेयरधारिता 30% से बढ़ा कर 58.4% कर ली है।

स्वाधार फिनसर्व मुम्बई में स्थित एक वित्तीय सेवा उत्पाद वितरक कंपनी है। नकद हुए इस सौदे से स्वाधार फिनसर्व आरबीएल बैंक की सहायक कंपनी बन गयी है। हालाँकि आरबीएल बैंक ने खरीदारी सौदे की रकम का ऐलान नहीं किया।
उधर बीएसई में आरबीएल बैंक का शेयर 510.25 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 510.95 रुपये पर खुला। इसके बाद करीब 11.50 बजे कंपनी का शेयर 2.50 रुपये या 0.49% की मजबूती के साथ 512.75 रुपये पर चल रहा हैं। (शेयर मंथन, 10 नवंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख