शेयर मंथन में खोजें

जेएसडब्ल्यू स्टील (JSW Steel) के अक्टूबर उत्पादन में हुआ इजाफा

साल दर साल आधार पर अक्टूबर में जेएसडब्ल्यू स्टील (JSW Steel) के उत्पादन में बढ़ोतरी दर्ज की गयी है।

अक्टूबर 2016 में किये गये 13.35 लाख टन के मुकाबले जेएसडब्ल्यू स्टील ने 2017 की समान अवधि में 1% अधिक 13.43 लाख टन क्रूड स्टील का उत्पादन किया। हालाँकि उत्पादन में इजाफे की खबर का कंपनी के शेयर पर सकारात्मक असर नहीं दिखा है।
बीएसई में जेएसडब्ल्यू स्टील का शेयर 263.85 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले लाल निशान में 261.00 रुपये पर खुला। लाल निशान में ही कारोबार करते हुए बाजार में हल्की गिरावट के बीच करीब 12.10 बजे कंपनी का शेयर 2.85 रुपये या 1.08% की गिरावट के साथ 261.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 10 नवंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख