शेयर मंथन में खोजें

सिप्ला (Cipla) को मिली यूएसएफडीए की मंजूरी

प्रमुख दवा कंपनी सिप्ला (Cipla) को अमेरिकी दवा नियामक यूएसएफडीए ने हरी झंडी दिखा दी है।

कंपनी को यूएसएफडीए की मंजूरी अस्थमा के इलाज में इस्तेमाल होने वाले सस्पेंशन उत्पाद के लिए प्राप्त हुई है, जो कि एस्ट्राजेनेका की पुल्मिकोर्ट रिस्पल्स का जेनेरिक वर्जन है। दूसरी ओर आज सिप्ला के शेयर का रूख ऊपर की ओर है। कंपनी का शेयर सुबह बीएसई में 593.00 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 605.00 रुपये पर खुला और 614.50 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। करीब 1.40 बजे सिप्ला के शेयरों में 19.05 रुपये या 3.21% की मजबूती के साथ 612.05 रुपये पर लेन-देन हो रही है। (शेयर मंथन, 17 नवंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख