शेयर मंथन में खोजें

पीवीआर (PVR) खरीदेगी अमेरिकी कंपनी में हिस्सेदारी

देश की सबसे बड़ी मल्टीप्लेक्स कंपनी पीवीआर (PVR) अमेरिका में स्थित थियेटर कंपनी आईपिक गोल्ड क्लास में हिस्सेदारी खरीदेगी।

आईपिक, अमेरिका के 10 राज्यों में 121 स्क्रीन वाले 16 लग्जरी थियेटरों का संचालन करती है। पीवीआर को इस सौदे के लिए निदेशक समूह की मंजूरी मिल गयी है, जबकि अभी प्रासंगिक कॉर्पोरेट और नियामक सहमतियाँ लिया जाना बाकी है।
दूसरी ओर आज बीएसई में पीवीआर का शेयर 1,390.50 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले सुबह 1,405.00 रुपये पर खुला, मगर फिसल कर 1,391.95 रुपये पर पहुँचा। दोबारा ऊपर चढ़ते हुए इसने 1,429.65 रुपये की चोटी को छुआ। करीब 2 बजे पीवीआर के शेयरों में 17.85 रुपये या 1.28% की मजबूती के साथ 1,408.35 रुपये पर लेन-देन हो रही है। (शेयर मंथन, 17 नवंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख