शेयर मंथन में खोजें

हिमाचल फ्यूचरिस्टिक (Himachal Futuristic) को मिला ठेका, शेयर मजबूत

हिमाचल फ्यूचरिस्टिक (Himachal Futuristic) को 128 करोड़ रुपये मूल्य का ठेका प्राप्त हुआ है।

कंपनी को यह ठेका बीएसएनएल मोबाईल नेटवर्क हेतू अखिल भारतीय आधार पर पैकेट माइक्रोवेव रेडियो सिस्टम्स की आपूर्ति के लिए मिला। इस खबर का हिमाचल फ्यूचरिस्टिक के शेयर भाव पर सकारात्मक असर दिख रहा है। बीएसई में हिमाचल फ्यूचरिस्टिक का शेयर 26.80 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 27.00 रुपये पर खुला है। सुबह 9.50 बजे यह शेयर 1.05 रुपये या 3.92% की मजबूती के साथ 27.85 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 20 नवंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख