शेयर मंथन में खोजें

एरिस लाइफसाइंसेज (Eris Lifesciences) ने किया स्ट्राइड्स शासुन (Strides Shasun) से करार

अहमदाबाद में स्थित दवा निर्माता कंपनी एरिस लाइफसाइंसेज (Eris Lifesciences) ने बेंगलुरु की स्ट्राइड्स शासुन (Strides Shasun) के साथ समझौता किया है।

समझौते के तहत एरिस लाइफसाइंसेज 500 करोड़ रुपये के नकद सौदे में स्ट्राइड्स शासुन का भारतीय ब्रांडेड जेनेरिक व्यापार खरीदेगी। स्ट्राइड्स शासुन के भारत ब्रांडेड जेनरिक व्यापार में न्यूरोलॉजी, मनोचिकित्सा, न्यूट्रास्युटिकल और गैस्ट्रो के 130 से अधिक ब्रांड शामिल हैं। इस खबर के बाद बीएसई में एरिस लाइफसाइंसेज का शेयर 585.10 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 611.00 रुपये पर खुला है। सुबह 10.50 बजे यह शेयर 34.90 रुपये या 5.96% की मजबूती के साथ 620.00 रुपये पर चल रहा है। साथ ही स्ट्राइड्स शासुन 13.00 रुपये या 1.65% की मजबूती के साथ 800.70 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 20 नवंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख