शेयर मंथन में खोजें

यूएसएफडीए की मंजूरी मिलने के बावजूद सिप्ला (Cipla) का शेयर कमजोर

दवा निर्माता सिप्ला (Cipla) को अमेरिकी दवा नियामक यूएसएफडीए ने हरी झंडी दिखा दी है।

सिप्ला को यूएसएफडीए ने डैकोजेन के जेनेरिक संस्करण के लिए सहमति दी है, जिसका इस्तेमाल मायलोडिस्प्लास्टिक सिंड्रोम के रोगियों के इलाज में किया जाता है। हालाँकि इस सकारात्मक खबर पर सिप्ला के बीएसई सेंसेक्स से 18 दिसंबर के प्रभाव से बाहर निकलने की खबर ज्यादा भारी दिख रही है। आज सिप्ला का रुख बीएसई में नीचे की ओर है। बीएसई में सिप्ला का शेयर 608.65 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 603.00 रुपये पर खुला है। करीब सवा 11 बजे यह शेयर 9.00 रुपये या 1.48% की कमजोरी के साथ 599.65 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 20 नवंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख