शेयर मंथन में खोजें

ग्रेविटा इंडिया (Gravita India) के शुद्ध मुनाफे में 48.90% बढ़त

साल दर साल आधार पर 2017 की जुलाई-सितंबर तिमाही में ग्रेविटा इंडिया (Gravita India) के शुद्ध मुनाफे में 48.90% बढ़त हुई।

पिछले कारोबारी साल की समान अवधि में कमाये गये 9.55 करोड़ रुपये के मुकाबले कंपनी का शुद्ध लाभ 14.22 करोड़ रुपये रहा। इसी दौरान ग्रेविटा इंडिया की शुद्ध आमदनी 161.92 करोड़ रुपये से 38.74% अधिक 224.66 करोड़ रुपये रही।
बेहतर वित्तीय नतीजों से ग्रेविटा इंडिया के शेयर में बढ़त है। 161.10 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज बीएसई में कंपनी का शेयर 164.80 रुपये पर खुला और 169.40 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है। सुबह 10.30 बजे के आस-पास यह 2.90 रुपये या 1.80% की मजबूती के साथ 164.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 21 नवंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख